फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शिविर में लोगों ने बनवाए निशुल्क आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नारी उत्थान फाउंडेशन की ओर से बुधवार को निशुल्क आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग पांच सौ लोगों ने आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड के लिए आवेदन किए।
विज्ञापन


मोदीनगर रोड पर आदर्श नगर काॅलोनी में पालिका सभासद ज्योति भूपेंद्र सिंह की ओर से शिविर लगाया गया। इस शिविर में 60 वर्ष से ऊपर के वृद्धों और इससे कम उम्र के लोगों के आवेदन के बाद आभा कार्ड बनवाए गए। सभासद ने बताया कि काॅलोनी में बहुत से गरीब लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने थे और न ही युवाओं के आभा कार्ड बने थे। इन कार्डों के बनने से गरीब लोगों की बीमारी का इलाज निशुल्क हो सकेगा। शिविर में संस्था की अध्यक्ष सरिता गुप्ता, साक्षी ठाकुर, नवीन राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें