फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से पानी को तरस रहे त्यागीनगर के लोग

Fri, 22 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
Water - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पाइप लाइन टूटने के कारण स्वर्ग आश्रम रोड स्थित त्यागीनगर के लोग पिछले तीन दिन से पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी की आपूर्ति ठप होने कारण मोहल्ले के लोगों की दिनचर्या बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन


पाइप लाइन की मरम्मत के लिए मोहल्ले के लोग तीन दिन से लगातार पालिका के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पालिका अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे मोहल्ले के लोगों में गुस्सा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड पर नाला निर्माण कार्य चल रहा है।

नाला खुदाई के दौरान तीन दिन पहले मंगलवार को पाइप लाइन टूट गई। इससे मोहल्ले के करीब 50 घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई। पानी न मिलने के कारण मोहल्ले के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल की है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति सुचारु न होने के कारण समरसेबिल भी जरूरत पर नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में लोग पानी की किल्लत से बदहाल हो गए हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिन से वह लोग पाइप लाइन की मरम्मत करवाने के लिए पालिका कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं

लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को मोहल्ले के लोगों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल पाइप लाइन ठीक करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. एके गुप्ता, पंकज कुमार पाठक, लोकेश कुमार अग्रवाल, गौरव शर्मा, गौरव गर्ग, निर्माण गोयल आदि शामिल रहे।

मुझे मामले की जानकारी नहीं थी। मौके पर टीम को भेजकर जल्द पाइप लाइन की मरम्मत करवाई जाएगी। अनवार ख्वाजा, जलकल अभियंता

महज दो महीने पहले लाखों रुपये खर्च कर बनी सड़क टूट गई। मामला केशव नगर फूटी लाइन का है। मोहल्ले के लोगों ने पालिका के अधिकारियों पर निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया है। शुक्रवार को लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

केशवनगर फूटी लाइन के लोगों ने बताया कि दो माह पहले नगर पालिका ने मोहल्ले की सड़क का निर्माण कार्य कराया था। बनने के कुछ दिन बाद ही सड़क टूटनी शुरू हो गई। सड़क पर जगह-जगह बारिश का पानी भर गया है। इससे सड़क पर आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

नाले और सड़क का लेवल भी ठीक नहीं है। इस वजह से भी जलभराव हो रहा है। लोगों ने बताया कि वर्तमान में स्थिति यह है कि सड़क पर जमा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। जलभराव के कारण मोहल्ले में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करने को विवश होंगे। शिकायत करने वालों में राहुल यादव, दीपांशु, हिमांशु शर्मा, भारत भूषण, विनोद, नितिन, अरुण, राजबाला, सुनीता, गौरव यादव, सोनिया, हरी, आयुष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें