फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साएं लोगों ने जलाया केजरीवाल व ओमपुरी का पुतला

Wed, 05 Oct 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जलाया केजरीवाल व ओमपुरी का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता ओमपुरी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय सैनिकों पर की गई अशोभनीय टिप्पणी से युवाओं में रोष व्याप्त है। इसके विरोध में बुधवार को युवाओं ने एसएसवी पीजी कालेज के बाहर आतंकवाद, केजरीवाल व ओमपुरी का पुतला दहन किया।  
विज्ञापन


बुधवार को समाजसेवी विकास दयाल के नेतृत्व में दर्जनों युवा एसएसवी पीजी कालेज के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। विकास दयाल ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने उड़ी हमले का बदला लेकर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

इसके बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व ओमपुरी भारतीय सेना पर टिप्पणी कर रहे हैं। उन्हें भारतीय सैनिकों से माफी मांगनी चाहिए। छात्र हिमांशु, अरुण, सचिन त्यागी, अरुण दयाल, सचिन दयाल,
विज्ञापन


रवि दयाल आदि ने कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। देश के सभी युवा आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।  इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, केजरीवाल व ओमपुरी का पुतला दहन किया।

इस मौके पर देवेन्द्र, संदीप, यशपाल, विराज सिंह, रविश, तेजवीर सिंह, नीरज त्यागी, आजाद, आशीश गौतम, हिमांशु, शिवम कुमार, अंकुश कुमार, अंकुर सिंह, रोहित कश्यप, नितिन कुमार, आकाश, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें