फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जन आरोग्य मेलों में पहुंचे पेट संक्रमण और डायरिया के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जन आरोग्य मेलों में रविवार को पेट में संक्रमण और डायरिया के 230 से ज्यादा मरीज उपचार कराने पहुंचे। हर चौथे मरीज को बुखार की समस्या रही। त्वचा रोग और बीपी वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखा गया। इन मरीजों को दवाएं देकर घर भेज दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सक इन मेलों में नहीं आए।
विज्ञापन

आरोग्य मेलों में चिकित्सकों ने बताया कि सर्दी के बाद अब तेजी से तापमान बढ़ रहा है। इसका असर स्वास्थ्य पर दिख रहा है। मरीजों में उल्टी, दस्त के साथ पेट संक्रमण से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ रही हैं। होली के बाद त्वचा रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। हाथ पैर में तेज खुजली के साथ ही पूरे शरीर पर दाने निकल आना भी समस्या का सबब बन रहा है।

सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि रविवार को 19 स्थानों में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें पेट संक्रमण व डायरिया के 230 से ज्यादा मरीज आए। वायरल बुखार के 180, त्वचा रोग के 55, मांसपेशियों में दर्द की समस्या लेकर 340 से ज्यादा मरीज आए। इन मरीजों में कुछ गंभीर भी थे, जिन्हें जिला अस्पताल और हापुड़ सीएचसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

-बढ़ते तापमान में इन बातों का रखें ध्यान-

*पानी का अधिक से अधिक सेवन करें।

*फास्ट फूड, बासी खाना खाने से बचें।

*एल्कोहल का सेवन न करें।

*एक साथ अधिक न खाएं, थोड़े-थोड़े अंतराल पर हल्का भोजन लें।

*दूध, दही, मट्ठा का सेवन अधिक करें।

*मौसमी फल और जूस का सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें