फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शरीर में दर्द से बेहाल मरीज पहुंचे जन आरोग्य मेला

विज्ञापन
मोती नगर कॉलोनी स्थित सरकारी अस्पताल में लगे जनआरोग्य मेले में जांच कराते मरीज। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। बुखार के बाद मांसपेशियों का दर्द मरीजों को परेशान कर रहा है। हर आयु वर्ग के मरीजों में इस तरह के लक्षण आ रहे हैं। रविवार को जन आरोग्य मेलों में सबसे अधिक मरीज यही समस्या लेकर पहुंचे। कुछ को दर्द अधिक था, जिन्हें चिकित्सकों ने दर्द निवारक दवाएं दीं।
विज्ञापन

जन आरोग्य मेलों में कुल 1635 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और मौसम में बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। वायरल संक्रमण के कारण कई मरीजों में बुखार ठीक होने के बाद भी मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत सामने आई। कुछ लोगों ने शरीर में भारीपन और कमजोरी की समस्या भी बताई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बारिश के बाद मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है। चिकित्सकों ने लोगों को साफ पानी पीने, ताजा और संतुलित भोजन लेने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

मेले में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के साथ उन्हें बीमारी से बचाव के तरीके भी बताए। लंबे समय से बुखार, अत्यधिक कमजोरी या शरीर में लगातार दर्द रहने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।
सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि मजीदपुरा स्थित जन आरोग्य मंदिर में 224, मोती कॉलोनी में 142 और भीमनगर स्थित आरोग्य मंदिर में 300 से ज्यादा मरीज आए। सामान्य मरीजों के अलावा नियमित जांच कराने भी बड़ी संख्या में मरीज आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें