सर्दी के मौसम में नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में ट्रेनों की रफ्तार मानों थम सी गई है। नौचंदी एक्सप्रेस सहित प्रमुख ट्रेन काफी देरी से हापुड़ पहुंची। जिस कारण दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मजबूरन यात्रियों को बसों से सफर करने को विवश होना पड़ा। रविवार को इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से हापुड़ पहुंची।
इसके अलावा इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से हापुड़ पहुंची। रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे लेट हुई।
इसके अलावा पदमावत एक्सप्रेस 20 मिनट, ऊना हिमाचल एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से हापुड़ पहुंची। जबकि इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से आई।
ट्रेन लेट होने की वजह से बसों में सफर करके यात्री अपने गत्वयं को रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि पीछे से ही ट्रेन लेट चल रही है। जिस कारण हापुड़ स्टेशन पर ट्रेन देरी से आई।