फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में छह स्थानों पर बनेंगी पार्किंग, चौराहों पर नहीं रुकेंगी बसें

Fri, 29 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए डीएम अनिल ढींगरा ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने मीटिंग कर अफसरों को एक सप्ताह में यातायात सुधार के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अतिक्रमण को हटवाने को कहा।
विज्ञापन


योजना के तहत बीच सड़क पर गड़े बिजली के खंभे हटाएं जाएंगे और साथ ही चौराहों से थोड़ा हटकर बसों को रोका जाएगा। डीएम ने शहर में वाहनों के लिए छह पाकिंग स्थल निश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को डीएम ने अपने कार्यालय में शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटवाया जाए, ताकि संकरी हुई सड़क चौड़ी हो जाएं 
विज्ञापन


उन्होंने सीओ यातायात, एसडीएम सदर, एआरटीओ, एआरएम, पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए एक सप्ताह में कार्य योजना तैयार करें।

 हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता नीरज गुप्ता ने बताया कि सड़कों पर बीच में लगे बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मरों के कारण भी अतिक्रमण बढ़ रही है।

इस पर डीएम ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को इन्हें सड़क के किनारे कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी चौराहों पर स्लीपर रोड बने और चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाए। 

 उन्होंने रोडवेज के एआरएम को निर्देशित किया कि चौराहों पर बस खड़ी न हो। चौराहों से दूर जो स्थान निश्चित किए गए वहीं पर बस खड़ी होनी चाहिए। दुकान के आगे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

वेंडर्स को वेडिंग जोन में शिफ्ट कर दिया जाए। बैठक में एडीएम हरीशचंद, एएसपी डा. ओपी सिंह, एसडीएम शमशाद हुसैन, सीओ यातायात विशाल यादव समेत, रोडवेज, प्राधिकरण, परिवहन कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें