फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में भी आई सस्ते मकानों की योजना, एक से रजिस्ट्रेशन शुरू

Fri, 29 Jan 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) एक फरवरी को प्रदेश सरकार की सस्ते फ्लैटों की  आवासीय योजना लांच करेगा। ये मकान निमभन आय वर्ग की पहुंच में होंगे।
विज्ञापन


एचपीडीए ने ईडब्लूएस के फ्लैट की कीमत पांच लाख और एलआईजी की 9.30 लाख रुपये निर्धारित की है। एचपीडीए प्रीत विहार फेस दो में इस योजना के तहत चार मंजिला भवनों का निर्माण करा रहा है।

एचपीडीए योजना के तहत 115 ईडब्लूएस और 143 एलआईजी फ्लैट बनाएगा। आवेदकों को ड्रा के माध्यम से फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि चार मंजिला इन भवनों में ईडब्लूएस का एरिया 27 वर्ग मीटर और एलआईजी का एरिया 32 वर्ग मीटर कवर्ड होगा।
विज्ञापन


 इस योजना को एक फरवरी को लांच किया जाएगा और 29 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन खुला रहेगा। इसके बाद आवेदकों में से ड्रा निकाला जाएगा। इस योजना के तहत बनने वाले आवासों की कीमत अफोर्डेबल रखी गई है, ताकि कमजोर वर्ग के लोग भी इन आवासों को खरीद सकेंगे। जिन लोगों को आवास आवंटित होंगे।
विज्ञापन

 

प्राधिकरण के संपत्ति अधिकारी एसके नागर ने बताया कि ईडब्लूएस फ्लैट की कीमत 4.99 लाख रुपये और एलआईजी फ्लैट की कीमत 9.30 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें