फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पार्क के झूले टूटे, सैर करने के लिए ट्रैक भी खराब

Fri, 01 Mar 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर के पार्कों की हालत जर्जर हालत में है। इनकी हालत ऐसे क्षेत्रों में भी हैं, जहां आबादी बढ़ रही है। दिल्ली रोड स्थित अपना घर कालोनी और प्रीत विहार कॉलोनी का भी यही हाल है। यहां पार्कों में झूले टूटे हुए हैं, गेट तक नहीं लगे है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है, हाल यह है कि लोग सड़कों पर ही टहलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका और हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण का विकास पर जोर है। नई कालोनियों में हर सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन पार्कों की दशा सुधारने पर ध्यान नहीं है। एक बार जो काम करा दिया गया, उसके बाद मरम्मत और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। पार्कों में वर्षों पहले बैंंच लगवाई गई, कुछ में ओपन जिम और झूूले भी लगवाए गए। लाखों रुपये खर्च करने के बाद रखरखाव में लापरवाही हुई। अपना घर कॉलोनी और प्रीत विहार नई विकसित कॉलोनियां हैं, लेकिन यहां पार्कों की दशा ठीक नहीं है। अधिकतर पार्कों के सैर करने के ट्रैक टूट गए और बच्चे के झूलों का भी कुछ पता नहीं है। पार्कों में साफ सफाई की भी कुछ व्यवस्था नहीं है।
लोगों का कहना है कि शुरूआत में इन पार्कों में साफ-सफाई खुद लोगों ने की, लेकिन जैसे जैसे पार्कों की स्थिति खराब होने लगी लोगों ने भी इनसे पल्ला झाड़ लिया। जिसके कारण अब पार्क बदहाल हो गए हैं। अधिकतर में झाड़ियां और गंदगी लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई हैं।
विज्ञापन


कोट -

शहर के पार्कों की स्थिति को ठीक कराने के हर संभव प्रयास कराए जाएंगे। जल्दी ही इन पर कार्य शुरू कराया जाएगा। लोगों को परेशान नहीें होने दिया जाएगा।-मनोज कुमार, ईओ/एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें