फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने बस चालक और हेल्पर को बनाया बंधक

Fri, 21 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के एक पब्लिक स्कूल की बस में बच्चों को भूसे की तरह भरने पर अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए अभिभावकों ने बस के चालक और हेल्पर को बंधक बना लिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में बस चालक के माफी मांगने पर अभिभावकों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद लोगों ने दोनों को मुक्त किया। अभिभावकों ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार सुबह गढ़ी मोहल्ले में अभिभावक एकत्रित हुए। इस दौरान बच्चों को लेने पहुंची बस में हेल्पर मानक से अधिक बच्चों को बैठाने लगा। बच्चों को इस हाल में देखकर अभिभावकों का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


उन्होंने हंगामा करते हुए स्कूल बस के चालक और हेल्पर को बंधक बना लिया। आक्रोशित अभिभावकों ने बताया कि रोज बस चालक बच्चों को इसी तरह बैठाकर स्कूल ले जाते हैं। स्कूल में पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।

कई बार विरोध कर चुके हैं, लेकिन बस के चालक और हेल्पर नजर अंदाज कर देते हैं। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अभिभावकों और स्कूल बस के चालकों की समस्याएं सुनीं। पुलिस की मौजूदगी में स्कूल बस के चालक ने अभिभावकों से माफी मांगी। करीब एक घंटे बाद अभिभावकों ने स्कूल बस के चालक और हेल्पर को बंधक मुक्त किया।             

बच्चों को सही तरीके से स्कूल बस में विद्यालय लाया जाता है। विद्यालय में पेयजल की कोई दिक्कत नहीं है। अगर किसी अभिभावक को कोई दिक्कत है तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। शिवानी शर्मा, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें