फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती गौशाला में सैनिकों के नाम जलाए दीपक

Sat, 29 Oct 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
सैनिकों के नाम जलाए दीपक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीपंचायती गौशाला में पदाधिकारियों ने दीपावली के पावन पर्व पर एक दीप देश के सैनिकों के नाम जलाकर सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने गौ सेवा का प्रण लिया।
विज्ञापन


श्रीपंचायती गौशाला के प्रधान नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज हम देश की सीमा पर अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षा कर रहे सैनिकों की बदौलत ही दीपावली का त्योहार शांतिपूर्वक हर्षोल्लास से मना रहे हैं। हमें उनके योगदान को भूलना नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है। हमें उसकी हर संभव सेवा व संरक्षण करना चाहिए। इस दौरान पदाधिकारियों ने गौशाला परिसर में ही कर्मचारियों के बच्चों के ट्यूशन की व्यवस्था कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


अंकुर कंसल लोहे वालों ने ट्यूशन की व्यवस्था में आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। गौशाला में पदाधिकारी, कर्मचारियों ने हजारों दीप जलाकर सैनिकों का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर मंत्री सुरेश चंद गुप्ता, उप प्रधान सुशील, कोषाध्यक्ष अनिल माहेश्वरी, वीरेंद्र, अनिल कुमार, मधुसूदन महेश, सत्यप्रकाश गर्ग, अनुज मित्तल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें