फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस मामले में एक साल का कारावास

Wed, 10 Aug 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीजेएम ने चेक बाउंस के एक मामले में एक साल के कारावास और छह लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


अधिवक्ता सतपाल तोमर ने बताया कि मोहल्ला कलक्टर गंज निवासी रेडीमेड गारमेंट के कारोबारी अनिल कुमार छाबड़ा ने राजेंद्र नगर निवासी जितेंद्र कुमार ढींगरा से एक प्लाट खरीदा था।

प्लाट के बैनामें से पहले ही अनिल कुमार छाबड़ा को उसके फर्जी कागजात बनाने की जानकारी हो गई थी। इस पर पीड़ित ने जितेंद्र कुमार से अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर जितेंद्र कुमार ने अनिल कुमार छाबड़ा को तीन लाख का चेक दे दिया था,
विज्ञापन


लेकिन वह बैंक में बाउंस हो गया। इस मामले में पीड़ित ने सीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल किया था। मंगलवार को इसकी सुनवाई करते हुए सीजेएम मोहम्मद रफी ने आरोपी को एक साल का साधारण कारावास और छह लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें