भारतीय सेना की ओर से पीओके में घुसकर उड़ी आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने पर ग्राम मुबारिकपुर में युवाओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
गांव मुबारिकपुर में शुक्रवार को युवा गांव के मुख्य चौराहा पर एकत्रित हुए। प्रमोद गुर्जर ने कहा कि भारतीय सेना ने कार्रवाई कर पाकिस्तान के सात ठिकाने तबाह कर 38 आतंकवादियों को मार गिराया है।
इससे सेना ने उड़ी आतंकी हमले में शहीदों का बदला ले लिया है। इस मौके पर रविंद्र गुर्जर, जावेद, अतुल नागर, सचिन नागर, कार्तिक, राजू कसाना, विकास नागर, टीटू, रोहित नागर, सुमित कसाना आदि मौजूद रहे।
उधर, मेरठ रोड पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर देशभक्ति के नारे लगाए। युवाओं के साथ सैकड़ों लोगों ने भी एक दूसरों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
इस मौके पर अभिनव त्यागी, हर्ष दीप त्यागी, सिद्धार्थ शर्मा, निखिल नागर, विवेक त्यागी, अक्षय त्यागी, अब्दुल्ला, संचित, हर्ष त्यागी, नकुल, सौरभ आदि मौजूद रहे।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर नव ज्योति कालोनी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
शिकायती पत्र में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद गुप्ता ने कहा कि नवज्योति कालोनी में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है। जिसकी दुर्गंध से मोहल्लेवासी परेशान है और लोगों में अनेक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द मोहल्ले में सफाई कराकर लोगों को गंदगी से राहत दिलाने की मांग की है।