फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्नान के दौरान गंगा में डूबा पीएसी का रसोइया

Tue, 28 Oct 2025 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में ड्यूटी के लिए आए पीएसी के रसोइया पुष्पेंद्र कुमार (25वर्ष) गंगा में स्नान करने के दौरान गहरे जल में स्थित दलदल में फंस कर डूब गए। उनको साथियों ने बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर दशा को देखकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मूल रूप से कानपुर देहात क्षेत्र के गुजैनी निवासी पुष्पेंद्र कुमार के परिवार में उनके पिता मंगल सिंह, मां, दो बहनें और दो भाई हैं। उनके पिता कुछ समय पहले लकवाग्रस्त हो गए थे। उनकी एक बहन की शादी हो चुकी है। करीब एक साल पहले ही पुष्पेंद्र की शादी हुई थी। उनका एक भाई पढ़ाई करता है, वहीं, दूसरा भाई नौकरी करता है। पुष्पेंद्र करीब तीन साल पहले संविदाकर्मी के तौर पर 47 पीएसी में रसोइया के पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में गाजियाबाद में कार्यरत थे। पुष्पेंद्र अपनी बटालियन के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर आए थे। वह मंगलवार को कैंप के पास ही गंगा स्नान करने चले गए। स्नान करने के दौरान दलदल में फंसने के कारण वह पानी में डूबने लगे। शोर सुनकर पास में मौजूद साथियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें दलदल और पानी से बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिए उन्हें तुरंत ही गढ़ सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कुछ समय के बाद वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मृ़तक के मौसेरे भाई विनय यादव भी पहुंच गए हैं। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उनके परिजन भी हापुड़ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें