हाफिजपुर क्षेत्र के उबारपुर गांव में लगा 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में सोमवार सुबह ओवर लोडिंग के चलते आग लग गई। आग से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, आनन फानन में ग्रामीणों ने बालू डालकर आग पर काबू पाया।
ट्रांसफार्मर में आग लगने से आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अफसरों से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
उबारपुर गांव में लगे 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को आपूर्ति उबारपुर बिजलीघर से दी जाती है। सोमवार सुबह 5.30 बजे गांव में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इससे आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने निगम अफसरों से राहत की गुहार लगाई है।
एसडीओ अवधेश कुमार का कहना है कि ओवर लोडिंग के कारण यह समस्या बनी थी। ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट बना लिया गया है। जल्द ही ग्रामीणों को राहत दिला दी जाएगी।