फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेरठ सेक्टर के लिए अस्थायी पुलों का निर्माण शुरू

Mon, 14 Oct 2024 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए अधिकारियों ने अस्थायी सड़कों को बनवाने का काम शुरू कर दिया है। मेरठ सेक्टर के लिए जाने वाले मार्ग पर अस्थायी पुल का निर्माण भी चालू करा दिया गया है। आगामी दो से चार दिन में मेला स्थल पर जिलाधिकारी की बैठक भी होगी। इससे पहले अधिकारी मुख्य सड़क का काम पूरा करने में लगे हुए है, वहीं गन्ने की कटाई के लिए अधिकारियों ने अब मजदूरों की संख्या भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मेले का मुख्य स्नान होगा। मेले में हर साल की तरह इस साल भी करीब 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं का आगमन होगा। जिनके रुकने के लिए अलग-अलग शहरों के सेक्टरों को बनाया जाता है। इन सेक्टरों को अलग-अलग विभाजित करने के लिए कार्य शुरू किया गया है। गन्ने की फसल काटने के लिए मजदूरों की संख्या में इजाफा करा दिया गया है। सुबह से ही जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा गंगा मेला स्थल पर डेरा डाले हुुए हैं। मुख्य मार्ग पर मजदूर निशान लगा रहे हैं।

जेसीबी से कराया जा रहा अस्थाई पुलों का निर्माण

मेरठ सेक्टर तक श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए अस्थायी पुलों का निर्माण जेसीबी से कराया जा रहा है, ताकि समय रहते हुए कार्य पूरा हो जाए। अस्थाई पुल डब्बल की सोती पर बनाए जा रहे हैं। दोनों पुलों का निर्माण जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट -
मेला स्थल पर सड़कों और पुलों का निर्माण चल रहा है। तेजी से फसल कटवाई जा रही है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सभी काम समय से और गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।- आरती मिश्रा, एएमओ, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें