फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1635 से अधिक घरों में नहीं है शौचालय

Sun, 31 Jan 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान का सपना अभी कोसों दूर है। शहर में अभी भी करीब आठ हजार लोग खुले में शौच करते हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पालिका के अब तक सर्वे के अनुसार 1635 घरों में अभी तक शौचालय नहीं है। स्वच्छ भारत अभियान को लेकर पालिका ने शहर में सर्वे कराया है।

इसमें अब तक 1635 घर ऐसे हैं जहां शौचालय नहीं हैं। इन घरों में रहने वाले करीब आठ हजार लोग अभी भी खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं।

आजादी के 67 साल बाद भी अभी भी देहात क्षेत्र की बात तो दूर शहरी क्षेत्र के लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। बारिश और सर्दी के मौसम में इन लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार भले ही खुले में शौच जाने की व्यवस्था बंद करने के लिए कटिबद्ध हो लेकिन अभी भी लोगों के घरों में शौचालय नहीं बन सकेंगे।

पालिका अफसर घर-घर टीम भेजकर शौचालयों का सर्वे करा रही है। 1635 घर तो चिन्हित हो गए हैं लेकिन अभी भी कई ऐसे घर हैं जहां यह समस्या है।

स्वच्छ भारत योजना के तहत ऑनलाइन भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। लेकिन गरीब लोगों को ऑन लाइन आवेदन करने में काफी दिक्कत आती हैं।

स्वच्छ भारत योजना के तहत शहर में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। शत प्रतिशत घरों में शौचालयों की व्यवस्था कराई जाएगी। - दिलशाद हसन, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें