हापुड़। एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी है, शुक्रवार को देर रात तक बिजलीघरों के बिल काउंटर खुले रहेंगे। सरचार्ज में माफी के लिए उपभोक्ता पंजीकरण करा सकते हैं।
जिले के तीनों डिवीजन में 1.60 लाख उपभोक्ता ओटीएस के पात्र थे। जिनमें 30 फीसदी से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। दो बार ओटीएस की तिथि बढ़ाई जा चुकी है। अब 28 फरवरी पंजीकरण की अंतिम तिथि है।
शुक्रवार को जो उपभोक्ता योजना में पंजीकरण करा लेंगे, वह सरचार्ज में माफी के हकदार होंगे। साथ ही उन्हें किश्तों में भी बिल जमा करने की सुविधा मिल सकेगी। अंतिम दिन बिजलीघर, गांव, मोहल्लों में बड़े पैमाने पर बिल काउंटर लगेंगे, जिन पर उपभोक्ता बिल जमा करा सकेंगे। अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि ओटीएस में उपभोक्ताओं का रुझान बढ़ा है। सरचार्ज माफी पाने के लिए शनिवार को अवश्य पंजीकरण करा लें। इसके बाद बकायेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।