फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बचाने को स्कूलों में नौनिहाल पीएंगे ओआरएस

Tue, 18 Apr 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
ओआरएस - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
गर्मी और लू से बचाने को स्कूलों में नौनिहालों को ओआरएस शासन की ओर से पिलाया जाएगा। इसे लेकर सरकार ने डीएम को निर्देश जारी कर दिया है। शासन ने गर्मी से नौनिहालों को बचाने का जिम्मा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को सौंपा है।
विज्ञापन


इसके अलावा अस्पतालों में  छांव और पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। शासन के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिन्हा ने निर्देश दिया है कि गर्मी और लू से होने वाली बीमारियों से आमजन को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार अभियान चलाया जाए।

जिला प्रशासन, गैर सरकारी संगठन, जागरूक नागरिकों के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग, बस स्टैंड, धार्मिक और पर्यटन स्थलों, कार्यस्थलों अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग और पोस्टर, बैनर लगाकर गर्मी से बचाव को अलख जगाए।
विज्ञापन


गर्मी के दिनों में आग लगने की ज्यादा घटनाएं होती है। इसलिए सरकारी अस्पतालों में प्लास्टिक सर्जरी और बर्न यूनिट की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। जिसमें एक साथ कई मरीजों के उपचार का इंतजाम हो।

चिकित्सा अधिकारियों, पेरामेडिकल स्टाफ, सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। इस आशय का आदेश डीएम स्तर से डीआईआएस, सीएमओ, बेसिक शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित किया जा चुका है।

जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा ने बताया कि स्कूलों में ओआरएस के संबंध में दिशा निर्देश मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से जल्द ही डिमांड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें