फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 10 साल से लिपिक का काम देख रहे पंप ऑपरेटर को हटाया

Wed, 18 Dec 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका में करीब दस साल से से लिपिक के पद पर नियम विरुद्ध काम कर रहे पंप ऑपरेटर को डिप्टी कलक्टर व ईओ मनोज कुमार ने हटाकर सिकंदरगेट के नलकूप पर तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


पंप ऑपरेटर मूलचंद करीब दस साल से अधिक समय से जलकल विभाग में लिपिक के पद पर तैनात रहे। पालिका के इस विभाग में कई सहायक, अवर अभियंता स्थानांतरण होने के बाद चले गए, लेकिन मूलचंद वहीं जमे थे। चर्चा है कि पिछले दिनों जलकल विभाग में एक भुगतान हुआ था। कमीशन के इस खेल की जानकारी ईओ को मिली थी। जिसके बाद ईओ ने गुपचुप तरीके से जांच की, जिसमें सामने आया था कि मूलचंद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पंप ऑपरेटर है, जो कई साल से विभाग में लिपिक के पद पर रहकर कार्य कर रहा था। जिसके बाद ईओ ने मूलचंद का स्थानांतरण वापस उसी जगह पर कर दिया है। ईओ मनोज कुमार ने बताया कि पंप ऑपरेटर मूलचंद को लिपिक के पद से हटाकर वापस उनकी तैनाती सिकंदर गेट नलकूप पर कर दी गई है।

दो गुटों में बंट गए अधिकारी व जनप्रतिनिधि

मामले के बाद से पालिका में अधिकारी और जनप्रतिनिधि दाे गुटों में बंट गए हैं। दोनों गुट एक-दूसरे की शिकायत कर रहे हैं। मामला जिला मुख्यालय के अधिकारियों तक के संज्ञान में लाया गया है। जिससे कि भविष्य में कोई बड़ा मामला न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन






-

शुभम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें