फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रसव के बाद गर्भवती की निकाली बच्चेदानी, अस्पताल की ओटी सील

Wed, 18 Dec 2024 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। तहसील चौपला स्थित वैलनेस हॉस्पिटल पर महिला का सामान्य प्रसव होने के बावजूद उसकी बच्चेदानी निकालने का आरोप लगाते हुए भाकियू किसान सभा ने सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया। देर शाम सीएमओ के आदेश पर टीम ने अस्पताल का ओटी सील कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र त्यागी ने कहा कि गर्भवती महिला गुड़िया को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने वैलनेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सामान्य प्रसव होने के बाद चिकित्सकों पर रक्तस्त्राव नहीं रुका। नाकामी छुपाने के लिए चिकित्सकों ने महिला के पति को खून लेने के लिए भेज दिया और बिना अनुमति के गुड़िया का ऑपरेशन कर बच्चेदानी निकाल दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। दोनों किडनी और गुर्दे खराब होने के कारण वेंटिलेटर पर है। इस मामले में सीएमओ कार्यालय में परिजनों ने शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। देर शाम सीएमओ ने नोडल अधिकारी डॉ.प्रवीण शर्मा को भेजकर अस्पताल की ओटी सील करा दी।
इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष विनीत त्यागी, जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान, कालू, अरुण कसाना, असलम, जुल्फिकार, मोहसिन, महेश कुमार, आरिफ, गौरव त्यागी, रिंकू त्यागी, मजहर, शिवम पंडित, हरेंद्र राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन



कोट -

किसान संगठन द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। वैलनेस हॉस्पिटल की ओटी सील करा दी गई है, जांच पूरी होने पर आवश्यक कार्रवाई होगी। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें