फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन

Sun, 06 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खरखौदा रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास बनने के कारण हापुड़ में खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन अप एंड डाउन रद्द रहीं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ीं। रविवार को ट्रेनें नियमित समय पर चलेंगी।
विज्ञापन


खरखौदा रेलवे स्टेशन के पास गेट नंबर 43 पर अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते आए दिन ट्रेनों के संचालन में परेशानी हो रही है। शनिवार को भी हापुड़ स्टेशन पर इसका असर दिखा।

मेरठ व हापुड़ के बीच ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इसके चलते मेरठ खुर्जा रूट पर अप व डाउन की खुर्जा मेरठ पैसेंजर रद्द रही। स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को मेरठ व हापुड़ के बीच ट्रेनों के संचालन बंद होने की जानकारी मिली तो वह परेशान हो गए।
विज्ञापन


ट्रेन रद्द होने के कारण कई यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ा। आगामी दिनों में भी कार्य के चलते ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। रविवार को ट्रेनें नियमित समय पर चलेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें