फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने फर्जी क्लीनिक पर की छापामारी

Sun, 06 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
क्लीनिक पर की छापामारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नवादा पड़ाव व गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाबक्सपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी क्लीनिकों पर शनिवार को छापामारी की। इसकी भनक लगते ही ऐसे क्लिनिकों के चिकित्सक फरार हो गये।
विज्ञापन


अफसरों ने नोटिस जारी कर, एक सप्ताह में जवाब न मिलने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई है। गांव नवादा पड़ाव में एक चिकित्सक क्लीनिक का बिना रजिस्ट्रेशन कराए संचालन कर रहा था।

क्लीनिक के बोर्ड पर भी उसने अपने नाम के साथ एमबीबीएस लिखवाया हुआ था। इसकी शिकायत मिलने पर सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। उधर, अल्लाबख्शपुर में भी फर्जी हॉस्पिटल चलता मिला।
विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही चिकित्सक क्लीनिक से भाग निकले। अफसरों को कुछ मरीज जरूर मिले।  मामले की गंभीरता पर चिकित्सकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण व डिग्री दिखाने को कहा गया है।

इस अवधि में स्पष्टीकरण न देने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके सिंह का कहना है कि बिना पंजीकरण कराए उक्त क्लीनिक चलाए जा रहे थे। चिकित्सकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें