फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन माह बाद शुरू हुआ संचालन, फिर भी घंटों की देरी चली ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिसंबर माह से कोहरे के नाम पर निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन शनिवार से शुरू हो गया है। लेकिन तीन माह बाद संचालन प्रारंभ होने के बाद भी इन ट्रेनों की चाल नहीं सुधर सकी। मेमू औ आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस ने यात्रियों को घंटों इंतजार कराया। वहीं खराब मौसम के कारण कई अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


पिछले तीन माह से निरस्त चल रही बरेली दिल्ली एक्सप्रेस, मेमू, आनंद विहार साप्ताहिक और लोकनायक एक्सप्रेस का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। वहीं कांशी विश्वनाथ और अवध असम एक्सप्रेस के फेरे भी बढ़ा दिए गए। लेकिन मौसम खराब होने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस आठ घंटे, लालगढ़ से डिबरुगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


वहीं आनंद माल्दा टाऊन से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस दो घंटे, डिबरुगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक घंटे, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटे, भुज से चलकर बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण कुछ ट्रेने पीछे से देरी से चल रही थी और गंतव्य को भी देरी से पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें