फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खैरपुर-खैराबाद में प्रॉपर्टी डीलर के मकान पर हवाई फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। रुपये के लेनदेन को लेकर लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके परिवार पर हवाई फायरिंग कर कर दी। फायरिंग में डीलर और उसका परिवार बाल-बाल बचा गया। पुलिस ने दो नामजद समेत एक दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

थानांतर्गत क्षेत्र के गांव खैरपुर-खैराबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है, उसने अपने दो सार्थियों के साथ गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति को किसान की जमीन विक्रय कराई थी। बैनामा के समय जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने किसान को नकद रुपये दिए, जिसमें दस हजार रुपये कम थे। किसान का तकाजा होने पर उसके द्वारा जमीन खरीदने वाले व्यक्ति को फोन कर दस हजार रूपये कम होना बताया। इसी बात को लेकर उसके साथी नाराज हो गए। आरोप है कि इसी के चलते 28 फरवरी को दो साथियों ने अन्य अज्ञात युवकों ने साथ उसके घर पर हमला बोल दिया और हवाई फायरिंग कर दी। घटना के समय पीड़ित परिवार के साथ घर पर बैठा था। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बझैडा कला निवासी केशव राणा और खेड़ा निवासी अमर तोमर और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें