फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर सैलून व पार्लर खोलने की योजना

Sun, 04 Dec 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
यात्री कर सकेंगे मनोरंजन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शहर का रेलवे स्टेशन को माडल श्रेणी में शामिल किया गया था। ऐसे में स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए मनोरंजन केंद्र खोले जाएंगे। जिसमें प्लेटफार्म पर  बच्चों के लिए चाइल्ड सेंटर, महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर व पुरुषों के लिए सैलून और रेस्ट रूम की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


इससे रेलवे की आय में बढ़ोत्तरी होगी।  रेलवे यात्रियों की सुविधाओं व आय की बढ़ोत्तरी के लिए नई योजनाएं ला रहा है। ऐसे में अब हापुड़ रेलवे स्टेशन की सूरत भी बदलेगी। सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मनोरंजन मिल सकेगा।

ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री माडल स्टेशन पर अपने समय का सदुपयोग कर सकते हैं। माडल स्टेशन के प्लेटफार्म पर मनोरंजन केंद्र बनाए जाने की योजना है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर बच्चों के लिए चाइल्ड सेंटर, महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर, पुरुषों के लिए सैलून और रेस्ट रूम का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न कंपनियों के विज्ञापन दिखाकर भी रेलवे आय अर्जित करने की योजना बना रहा है।

कोच में भी एफएम सहित अन्य रेडियो स्टेशन चलाकर यात्रियों का मनोरंजन कराने की तैयारी है।डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि यात्रियों के मनोरंजन के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिसमें विज्ञापन और इन केंद्रो से रेलवे की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें