फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: निरीक्षण में मात्र तीन बच्चे ही मिले उपस्थित, सीडीओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीडीओ श्रुति शर्मा ने सोमवार को कंपोजिट विद्यालय श्यामनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मात्र तीन बच्चे की उपस्थित मिले। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक ने मध्याहन भोजन पंजिका में छात्र-छात्राओं की संख्या अंकित करने और वितरित भोजन को लेकर जानकारी दी। सीडीओ ने कक्षा में छात्रों से सवाल-जवाब भी किए। इस दौरान छात्र-छात्राओं में सीखने की क्षमता औसत मिली।
सीडीओ ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर को सही करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी का भी निरीक्षण किया। दोनों आंगनबाड़ी केंद्र संचालित थे, इनमें कुल 28 नामांकन थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान कुल तीन बच्चे ही उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें