फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नगर में संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलसी नेहा निवासी बारादरी की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता ने दामाद समेत अन्य लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर निवासी जगदीश ने तहरीर दी है। जिनका कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी नेहा की शादी नगर के रामलीला मैदान बारादरी निवासी अमन के साथ दो साल पहले की थी। पीडि़त का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही बेटी के पति अमन, ससुर अनिल, सास सरोज, देवर शिवम, ननद प्रीति ने अतिरिक्त दहेज की मांग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी अक्सर नेहा को प्रताडि़त करते हुए उसकी पिटाई करने लगे। आरोपियों के उत्पीडऩ से परेशान होकर उनकी बेटी ने मायके पक्ष को जानकारी दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई, जिसमें आरोपियों ने नेहा को परेशान न करने का वादा किया। इसके बावजूद आरोपियों की मांग जारी रही।
आरोप है कि 17 जुलाई की रात आरोपियों ने नेहा के संदिग्ध परिस्थिति में झुलसने की सूचना दी। जिसके बाद वह बेटी की ससुराल पहुंचे। नेहा को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पीडि़त का आरोप है कि कि अमन और उसके परिजनों ने ही ज्वलनशील पदार्थ डालकर उनकी बेटी को जलाया है।
विज्ञापन


सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें