फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ कागजों में पालीथिन पर प्रतिबंध, बाजारों में नहीं

Tue, 11 Oct 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक नहीं लग सकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में सिर्फ सरकारी कागजों में पोलीथिन पर प्रतिबंध हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मार्च 2016 में शासन ने प्रदेश में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया था। शुरुआत में जिले में भी अफसरों ने कुछ दिन सख्ती की लेकिन अब शहर में बिना रोक टोक के पॉलीथिन में सामान बिक रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में पॉलीथिन पर प्रतिबंध की जिम्मेदारी प्रदेश पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड की है। इसके आदेशों पर ही जिला प्रशासन कार्रवाई करता है। मार्च में आदेश लागू होने के बाद शहर में पालीथिन की बिक्री की रोकथाम के लिए छापेमारी जरूर हुई लेकिन अब धड़ल्ले से पालीथिन मिल रही है।

बता दें कि पॉलीथिन पर्यावरण और साफ सफाई के लिए समस्या बन गई है। इससे जहां नाले चोक हो रहे हैं। वहीं, खेती और पशुओं के लिए भी घातक है। इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। इस संबंध में एडीएम रजनीश राय का कहना है कि आदेशों के अनुपालन में जल्द ही पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें