फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों को झटका

Sun, 27 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग का कारोबार करने वाली कंपनियों को नोटबंदी से कड़ा झटका लगा है। इंटरनेट के माध्यम से ऑर्डर किए माल की 80 फीसदी तक डिलीवरी नहीं हो पा रही है। ग्राहक एजेंटों को 500 और 1000 के नोट थमाते हैं,
विज्ञापन


इससे परेशान ग्राहक माल को वापस कंपनी भेज रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए हापुड़ में आ रहे सामान की 20 से 25 फीसदी भी कैश ऑन डिलीवरी नहीं हो रही है। विभिन्न कंपनियों से जुड़े लोगों की मानें तो ग्राहक इंटरनेट पर ऑर्डर तो पहले की तरह कर रहे हैं।

सेल्समैन माल लेकर ग्राहक तक पहुंचते हैं, लेकिन ग्राहक 500 और 1000 के नोट थमाते हैं। जबकि, कंपनी ने इन नोटों को लेने से इंकार कर दिया है।

ऐसे में सेल्समैन को किराया खर्च करने के बावजूद माल कंपनी को वापस भेजना पड़ रहा है। बीते 18 दिन में 80 फीसदी ऑर्डर की डिलीवरी नहीं हो सकी है, ऐसे में कंपनी और सेल्समैन काफी परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें