हापुड़। क्रिकेट में स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारने और उनके उत्साहवर्धन के लिए हापुड़ टी-20 चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैं और पांच अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दिवाली के बाद मैच खेले जाएंगे।
हापुड़ टी-20 चैंपियनशिप समिति के आयोजक अंश सनी जैन सराफ, नृपेश तोमर, अमित त्यागी ने बताया कि चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को बाहर निकालना और उन्हें एक बेहतरीन मंच प्रदान करना है। चैंपियनशिप के लिए जल्द ही मैदान का चयन कर लिया जाएगा। सभी मैच दिवाली के बाद खेले जाएंगे।
इसके लिए खिलाड़ी या टीम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करते समय खिलाड़ी अपना नाम, संपर्क नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।