फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सभी पदों पर एक-एक लोगों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। ग्राम भमैड़ा में प्रधान और जिले की दस ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए शनिवार को खंड विकास कार्यालयों पर नामांकन-पत्र जमा हुए। सभी पदों पर मात्र एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ, जिससे इन सभी का निर्विरोध बनना लगभग तय है। हालांकि, सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी, इसके बाद ही आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी।
एडीईओ संजीव कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान भमैड़ा और सदस्यों के पदों पर पूर्व में जीते सभी की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद रिक्त पड़े पद और सदस्यों के लिए उप-चुनाव कराने की घोषणा हुई थी। जिसको लेकर शनिवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों को जमा कराया गया। संबंधित खंड विकास कार्यालयों पर यह प्रक्रिया हुई। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालयों पर पुलिस बल तैनात भी रहा। चुनावों का परिणाम भी यहीं घोषित कर प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान और इन दस ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हुए नामांकन

ग्राम प्रधान भमैड़ा के लिए नजमा ने नामांकन-पत्र दाखिल किया। हापुड़ विकास खंड में ग्राम सिकंदरपुर काकोड़ी के वार्ड संख्या 13 के लिए मुनेंद्र सिंह, ग्राम भीकनपुर के वार्ड संख्या छह के लिए मोहम्मद इरम, ग्राम हाजीपुर उदयपुर के वार्ड छह के लिए विमलेश व वार्ड आठ के लिए बाबूराम, धौलाना विकास खंड के ग्राम करनपुर जट्ट के वार्ड नौ के लिए मुनेश व वार्ड 11 के लिए राजकुमारी, ग्राम सिखैड़ा के वार्ड 15 के लिए सकीप, ग्राम दहपा कंदौली के वार्ड चार के लिए सुदर्शन और गढ़मुक्तेश्वर विकास खंड के ग्राम भदस्याना के ग्राम 15 के लिए मोहसीना व ग्राम आलमपुर भगवंतपुर के वार्ड चार के लिए कुलजीत कौर ने नामांकन-पत्र जमा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें