हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को विदाई दी। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में एलेक्स को मिस्टर फेयरवेल अलेक्स व जिया चौधरी को मिस फेयरवेल चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ हुआ, इसमें शिक्षकों और छात्रों ने आहुति प्रदान कर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन की कामना की। स्कूल डायरेक्टर डॉ.आयुष सिंहल ने छात्रों को परीक्षाओं में अच्छे अंक प्रदान करने का आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने भाषण के माध्यम से मागदर्शन किया।
इसके बाद छात्रों ने भाषण, गीत, नृत्य के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में एलेक्स को मिस्टर फेयरवेल व जिया चौधरी को मिस फेयरवेल चुना गया। केक काटकर कार्यक्रम का समापन हुआ।