फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा में प्रवाहित की गईं एक लाख मत्स्य अंगुलिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। शासन के आदेश पर संचालित रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को ब्रजघाट गंगा नदी में मत्स्य विभाग की ओर से एक लाख मत्स्य अंगुलिकाएं प्रवाहित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा में मत्स्य संपदा का संरक्षण और संवर्धन करने के साथ जलीय जैव विविधता को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गंगा नदी की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने की अपील की। विधायक ने कहा कि नदी में मत्स्य अंगुलिकाओं का प्रवाह जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और मत्स्य संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में मत्स्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।



इस मौके पर एएसपी महेश कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य गाजियाबाद ऋचा चौधरी, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी निषाद, मत्स्य पालक विकास अभिकरण प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी और क्षेत्र के मत्स्य किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें