तहसील दिवस पर बुधवार को नोटबंदी भारी पड़ी। तहसील दिवस में केवल सात फरियादी ही शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका। बुधवार को हापुड़ तहसील में लगे तहसील दिवस पर भी नोट बंदी का असर दिखाई दिया।
तहसील दिवस से फरियादी गायब रहे। मात्र सात फरियादी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। इन शिकायतों में बिजली के खंबे नहीं लगने, जलभराव, डोल बंदी नहीं होना जैसी समस्याएं रहीं। इनमें से एक का ही मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील दिवस में एसडीएम मीनू राणा, तहसीलदार सुभाष सिंह, सीओ हापुड़ शैलेंद्र सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। वहीं, गढ़ तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम आरएन पांडेय की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ।
इसमें केवल सात शिकायतकर्ता ही पहुंचे। जिनमें से केवल एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका। जबकि शेष शिकायतों को अतिशीघ्र निस्तारित करने की कड़ी हिदायत के साथ एसडीएम ने संबंधित विभागों को सौंप दिया।
एसडीएम ने कहा कि लंबित चल रहीं शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। इस मौके पर सीओ सतीश चंद पांडेय, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार एके शर्मा, एक्सईएन भूप सिंह राघव, इंस्पेक्टर समरजीत सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
तहसील दिवस में बुधवार को 15 शिकायत दर्ज हुईं। इनमें से किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी कुणाल सिल्कू ने
फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जनता की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान धौलाना निवासी मूलचंद ने 23 नवंबर को बहन की शादी के लिए डाकघर में जमा रुपये निकलवाने की गुहार लगाई।
तहसील दिवस में एसडीएम अजय सक्सेना तहसीलदार दीपक कुमार, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, बीएसए देवेंद्र गुप्ता, सीएमओ अविनाश कुमार, बीडीओ धनेश त्यागी ,नायब तहसीलदार सुनील कुमार, थानाध्यक्ष धौलाना हरशरण शर्मा, नवीन रूहेल, राजित राम, समेत अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।