फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विजयदशमी पर ब्रजघाट में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, श्रद्धालुओं ने किया मूर्ति विसर्जन

विज्ञापन
ब्रजघाट में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन करने जाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : घायल युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार, जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
ब्रजघाट। विजयदशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को तीर्थ नगरी ब्रजघाट गंगा तट पर मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला दिनभर चलता रहा। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती की प्रतिमाओं को पूरे विधि-विधान के साथ निर्धारित स्थान पर गंगा की पावन धारा में विसर्जित किया।
विज्ञापन


विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर विशेष पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद मां दुर्गा के जयकारों के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और ताशों की गूंज पर श्रद्धालु झूमते और गुलाल उड़ाते नजर आए। पूरा ब्रजघाट परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा।
श्रद्धालुओं ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक घर व पंडालों में मां दुर्गा की सेवा और पूजन करने के बाद आज उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी जा रही है।
विज्ञापन

मां से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल तट पर मुस्तैद रहा। गोताखोरों नाविकों को भी सतर्क रखा गया, ताकि विसर्जन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें