सरकारी रास्तों पर कब्जे के विरोध में शेखपुर खिचरा के ग्रामीणाें ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द रास्तों को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव में जमीन खरीदी है। जमीन के साथ-साथ दबंगों ने वहां से आगे जाने वाले सरकारी रास्ते पर भी कब्जा कर लिया है। जिससे सैकड़ों किसान प्रभावित हो रहे है।
उन्हाोने बताया कि ग्रामीणों ने धौलाना एसडीएम को भी समस्या से अवगत कराया था। परंतु समसया का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर रास्ते को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में राशिद, शकील अहमद, गुलजार, आरिफ, अनीस अहमद, रशीद, नवाबुद्दीन, उम्मेद अली, इंतजार अली, पप्पू, मोमीन, अख्तर, गफ्फार, भूरा, रशीद, आदि मौजूद थे।