फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फरवरी हज फार्म जमा करने की अंतिम तिथि

Tue, 09 Feb 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हज पर जाने वाले हाजियों के लिए अच्छी खबर है। अब फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी के स्थान पर 15 फरवरी हो गई है। ऐसे में जिन लोगों ने फार्म जमा नहीं किए थे वह अब जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं हापुड़ जिले का हज कोटा बढ़ाए और गाजियाबाद से अलग किये जाने की मुख्यमंत्री से मांग की गई है। अफसरों के मुताबिक हज पर जाने के लिए हज कमेटी ने फार्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 15 फरवरी कर दी है।

हज यात्री सेवक हाजी जाहिद अली बब्बू ने बताया कि हज यात्रियों को फार्म भरने में अब काफी राहत मिलेगी। अभी भी काफी संख्या में ऐसे लोग हैं जो फार्म नहीं भर सके थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नवसृजित जिला हापुड़ का हज कोटा बढ़ाने और गाजियाबाद से हापुड़ को अलग करने को लेकर सीएम को पत्र भेजा गया है।

इसमें बताया गया कि पांच साल पहले हापुड़ को नया जिला बनाया गया था, लेकिन हज कोटे के नाम पर गाजियाबाद से ही हापुड़ को अभी भी जोड़ गया है।

ऐसे में जिले के मुस्लिम समुदाय के लोगों का कोटा भी कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद और हापुड़ का हज यात्रियों का कोटा 700 हाजियों का है जबकि हापुड़ के करीब 150 लोगों का ही नंबर आ पाता है। अब मांग है कि हापुड़ जिले का कोटा बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें