फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत

Sat, 22 Feb 2025 09:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर तिराहे के पास ट्रक ने मोहल्ला कविनगर निवासी साइकिल सवार बुजुर्ग दलवीर(60) को रौंद दिया। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मोहल्ला निवासी बुजुर्ग दलवीर शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे साइकिल पर सवार होकर बाबूगढ़ छावनी स्थित एक मंडप में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ततारपुर तिराहे के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ट्रक का पीछा भी किया था, लेकिन ट्रक काफी आगे निकल चुका था।

सीओ ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ट्रक की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें