फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृद्ध की हत्याकर शव जंगल में फेंका... चेहरा केमिकल से जलाया; कहीं 10 बीघा जमीन तो नहीं बनी हत्या का कारण?

Wed, 27 Aug 2025 11:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

परिजनों का कहना था कि मनवीर सिंह सोमवार की शाम करीब आठ बजे घर से शौच के लिए कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत गांव ततारपुर निवासी 60 वर्षीय मनवीर सिंह उर्फ कालू का शव बुधवार सुबह घर से मात्र तीन सौ मीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे और चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। पुलिस के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि पुलिस को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह कुछ लोगों ने देहात पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति का शव गांव ततारपुर निवासी नरेंद्र सिंह के खेत में पड़ा है। सूचना पर देहात थाना विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गए। शव का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। ऐसे में पुलिस आशंका व्यक्त कर रही थी कि जंगली जानवरों ने चेहरे को नोच दिया है। इसके बाद एएसपी विनीत भटनागर भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और पूरे मामले की जांच की।

शव की शिनाख्त गांव ततारपुर निवासी मनवीर सिंह के रूप में हुई। परिजनों का कहना था कि मनवीर सिंह सोमवार की शाम करीब आठ बजे घर से शौच के लिए कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में पुलिस ने भी परिजनों से इस मामले में गंभीरता से पूछताछ की। हालांकि परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना न दिया जाना संदेश पैदा कर रहा है।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि जांच में शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा चेहरे की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे कोई केमिकल डालकर उसे क्षत-विक्षत करने का प्रयास किया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

10 बीघा जमीन तो नहीं बनी हत्या का कारण
पुलिस की माने तो मृतक मनवीर सिंह के नाम पर करीब 10 बीघा जमीन है। वे गांव में अपनी पत्नी राकेश, दो पुत्रों सुनील उर्फ सोनू व विशाल के साथ रहते हैं। जबकि सबसे बड़ी बेटी सोनिया की करीब 15 वर्ष पहले शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार परिजनों की मनबीर के साथ जमीन को लेकर अनबन रहती थी, दरअसल परिजन बाईपास के पास स्थित करीब तीन बीघा जमीन को बेचना चाहते थे। मनवीर इसका विरोध कर रहे थे। ऐसे में मनवीर घर में ही परिवार के लोगों से अलग रहते थे और अपना अधिकतर समय गांव सीतादेई में एक वैद्य के यहां बिताते थे। पुलिस ने मामले में वैद्य से भी पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस मामले में हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें