फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Sun, 17 Mar 2024 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 के गांव उपैड़ा स्थित उदय ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार बुजुर्ग ओमपाल चौधरी घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालात में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव पटना निवासी संजीव चौधरी उर्फ पिंटू ने बताया कि उनके पिता ओमपाल सिंह (66) सात मार्च की शाम को सिंभावली से अपनी रिश्तेदारी से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक एनएच-9 गांव उपैड़ा स्थित उदय ढाबे के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों ने घायल ओमपाल सिंह को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार ओमपाल सिंह सादगी की मिसाल थे और दो पेट्रोल पंप होने के बावजूद अक्सर साइकिल से ही चलते थे। विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवारी को सांत्वना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि इस संबंध में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें