फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़

Sun, 17 Mar 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना सिंभावली पुलिस ने पुरानी पानी की चक्की खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से 20 तमंचे, दो अधबने तमंचे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना सिंभावली पुलिस ने शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर डिबाई नहर पुल के पास पुरानी पानी की चक्की खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोच लिया। जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शाह आलम पुत्र जब्बार निवासी गांव राधना थाना किठौर जिला मेरठ के रूप में हुई है।

जबकि फरार व्यक्ति की पहचान राधना का ही निवासी शकील है। आरोपी शाह आलम की निशानदेही पर पुलिस ने 20 तमंचे, दो अधबने तमंचे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी अपने फरार साथी के साथ मिलकर तमंचे को 5-7 हजार रुपये में अपराधी किस्म के लोगों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाता है। एसपी ने बताया कि आरोपी शाह आलम थाना सिंभावली में दर्ज दो मुकदमों में वांछित चल रहा था। इस पर हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें