फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन टूटी, गाजियाबाद-मुरादाबाद मार्ग बाधित

Tue, 28 Feb 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हापुड़ स्टेशन के समीप एक इलेक्ट्रिक इंजन का पैंड्राल टूटने से ओएचई लाइन टूट गई। जिससे गाजियाबाद व मुरादाबाद रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। इस दौरान पांच ट्रेनें लेट हुईं। पांच घंटे के भीतर रेलवे अधिकारियों ने ओएचई तार जुड़वाकर मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक इलेक्ट्रिक इंजन हापुड़ आ रहा था। जैसे ही इंजन हापुड़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के समीप पहुंचा तो अचानक इंजन की छत पर ओएचई तार को इंजन से जोड़ने वाला पैंड्राल टूट गया।

जिसके टूटते ही ओएचई लाइन भी टूट गई। लाइन व पैंड्राल के टूटते ही स्थानीय अधिकारियों हड़कंप मच गया। आनन फानन में अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान गाजियाबाद व मुरादाबाद के बीच ट्रेनों का संचालन बंद हो गया।
विज्ञापन


मुरादाबाद से हापुड़ की ओर आ रही शहीद एक्सप्रेस को बाबूगढ़ में रोक दिया। जबकि, गाजियाबाद से हापुड़ की ओर आ रही लालगढ़ एक्सप्रेस व श्रमजीवी एक्सप्रेस भी डासना स्टेशन के पास रोक दी गई। वहीं, संगम और नौचंदी एक्सप्रेस भी प्रभावित रही।

ट्रेनों के संचालन गड़बड़ाते ही अधिकारियों की चिंता बढ़ गई। अफसरों ने ट्रैक पर खराब खड़े इंजन को डीजल इंजन से जोड़कर ट्रैक से हटवाया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद ओएचई तार को जोड़ा गया। इसके बाद ट्रैक चालू हुई।

ट्रेनों के संचालन गड़बड़ाने से यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों का संचालन होने पर स्थानीय अधिकारियों व यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ओएचई तार व इंजन का पैंड्राल टूट गया था। उसे सही करा दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें