फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में सर्राफा बाजार रहा बंद

Wed, 10 Feb 2016 08:50 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख रुपये के आभूषण खरीदने और बेचने पर पैन कार्ड अनिवार्य किए जाने के विरोध में सर्राफा एसोसिएशन और श्री स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन कर दुकान बंद रखी।
विज्ञापन


केन्द्र सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिशन के आह्वान पर बुधवार को सर्राफ और स्वर्णकारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखीं।

सर्राफा चौक पर सभी एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए दो लाख के आभूषण खरीद, बेचने पर पैन कार्ड अनिवार्य समाप्त किए जाने की मांग की गई।

सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन, श्री स्वर्णकार संघ के प्रधान जयकुमार वर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा दो लाख रुपये के आभूषण की खरीद एवं बिक्री पर पैन कार्ड की अनिवार्यता कर दी है।
विज्ञापन


इससे सर्राफा के साथ साथ आम आदमी को परेशानी होगी। उनका कहना था कि पहले से ही सर्राफ और स्वर्णकारों को कागजी कार्यवाही और आवश्यक अभिलेख रखने में दिक्कत होती है।

अब पैन कार्ड का हिसाब किताब रखना भी मुश्किल हो जाएगा। यह आदेश किसी भी हालत में सही नहीं है। इसे केन्द्र सरकार को वापस लेना होता।

इस अवसर पर स्वर्णकार संघ के महामंत्री राधेश्याम वर्मा, सर्राफा एसोसिएशन के मंत्री शरद अग्रवाल, उप प्रधान अजय मंगल, उपमंत्री संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, आडीर अमर शर्मा, सनी जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें