एकेपी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोलती छात्रा। संवाद
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एकेपी पीजी कॉलेज में स्त्री सशक्तीकरण विषय पर काव्य पाठ का आयोजन हुआ। जस्सी ने कोमल है, कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है। जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है सुनाकर शिक्षा व स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया। तैयबा ने मैं भारत की बेटी हूं, हरगिज डर नहीं सकती। मुझे मालूम है, मरने से पहले मैं मर नहीं सकती कविता सुनाई।
मनीषा ने पढ़ा हिंदुस्तान की शान है नारी, तिरंगे का मान है। खुशी ने मां, बहन, बेटी का मान, यही है भारत की पहचान के माध्यम से स्त्री सशक्तीकरण के प्रत्येक पहलू को उजागर किया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. अमिता शर्मा ने कहा कि स्त्री सशक्तीकरण डिजिटल युग की आवश्यकता है। शुभारंभ प्रो. मनीला रोहतगी ने किया। काव्य पाठ में कुल 12 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रो. जया शर्मा, प्रो. करुणा गुप्ता, प्रो. अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. अलका सिंह, प्रो. सरोजिनी का सहयोग रहा।