फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘यूपी 100’ नाम से जाना जाएगा ‘डायल 100’

Thu, 15 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
mobile - फोटो : demo pic
विज्ञापन
‘डायल 100’ योजना को अब ‘यूपी 100’ के नाम से जाना जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रमुख गृह सचिव व डीजीपी ने योजना को लेकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग की। दोनों अधिकारियों ने हापुड़ पुलिस को योजना में क्षेत्रफल के हिसाब से सर्वाधिक स्थान चिह्नित करने पर बधाई दी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मेरठ जोन की समीक्षा करते हुए अन्य जनपदों की पुलिस को हापुड़ पुलिस से सीख लेने के निर्देश दिए। जनता की समस्या के निस्तारण को लेकर अमेरिका की तर्ज पर प्रदेश पुलिस द्वारा सेंट्रलाइज्ड इमरजेंसी सेवा शुरू की जानी है।

इसे ‘डायल 100’ नाम दिया गया था। इसमें जीआईएस डाटा कलेक्शन ऐप तैयार किया गया। इस ऐप में प्रमुख प्वाइंटों के फोटो खींचकर डालने थे। हापुड़ पुलिस ने 2500 प्वाइंटों के फोटो खींचकर अपलोड कर दिए। साथ ही मेरठ जोन में प्रथम चरण में मिलने वाली गाड़ियों में 15 गाड़ी हापुड़ को दी गई।
विज्ञापन


प्रत्येक गाड़ी पर पांच सिपाही कार्य करेंगे। इनको प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। बृहस्पतिवार शाम मेरठ जोन की समीक्षा प्रमुख गृह सचिव देवाशीष पांडा व डीजीपी जाविद अहमद द्वारा की गई। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों अधिकारियों ने योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

बताया गया कि योजना का नाम बदलकर ‘यूपी 100’ कर दिया गया है। हापुड़ पुलिस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हापुड़ पुलिस ने 2500 प्वाइंट चिह्नित कर लगभग 90 प्रतिशत जनपद कवर किया है। यह एक प्रशंसनीय कार्य है।

जबकि मेरठ जोन में शामिल जनपद गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर व अन्य जनपदों में क्षेत्रफल के हिसाब से कम प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। इनकी संख्या लगभग एक हजार है। इनसे लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा ही कवर हो रहा है।

उन्होंने हापुड़ पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि योजना का उद्देश्य जनता को लाभ देना है। योजना शुरू होने से पहले ही हापुड़ पुलिस ने इस योजना को बेहतर ढंग से अमली जामा पहनाने का निर्णय लिया है।

बैठक के बाद आईजी अजय आनंद ने एसपी अलंकृता सिंह को प्रशस्ति देेकर सम्मानित करने की बात कही। कान्फ्रेसिंग में एसपी अलंकृता सिंह व सीओ विशाल यादव मौजूद रहे।  

योजना के तहत हापुड़ जनपद को 15 गाड़ी मिलनी हैं। इनमें बुलेरो व इनोवा कार शामिल हैं। इन वाहनों में जीपीआरएस लगेगा। इसके अलावा मोबाइल फोन व सीसीटीवी कैमरा भी लगा होगा। यह गाड़ियां क्षेत्र में गश्त करेंगी।

एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि ‘डायल 100’ का नाम बदलकर ‘यूपी 100’ कर दिया गया है। प्रथम चरण में जनपद को 15 वाहन मिलेंगे। जोन में हापुड़ पुलिस ने सबसे ज्यादा स्थान चिह्नित कर योजना को सफल बनाने को लेकर कार्य किया है। इसके लिए अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें