फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नर्सिंग अधिकारी के मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में 10 लोगों को भेजा नोटिस

Fri, 29 Aug 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उत्तराखंड के चमौली जिले के कर्णप्रयाग में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के दो-दो जगह से मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी होने के मामले में पालिका ने दोनों आवेदनकर्ता, सभासद, जांच करने वाले दो अधिकारी और मुख्य सफाई निरीक्षक के साथ चारों गवाहों को नोटिस जारी किया है। अमर उजाला में बृहस्पतिवार को यह खबर प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन


चमौली जिले के थाना गोपेश्वर निवासी चंद्रकला वर्मा ने मामले में शिकायत की थी। इस मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग में दर्ज मृत्यु प्रमाण-पत्र की फाइल को मंगाकर देखा है। मृतका की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला व उसकी बहन ने घर पर ही हार्टअटैक से मौत होने का दावा करते हुए आवेदन दिया है। साथ ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार होने की जानकारी भी दस्तावेज के साथ दर्ज की है। इसके अलावा वार्ड के सभासद अमित शर्मा का लेटर और चार स्थानीय लोगों के आधार कार्ड भी घर ही मौत होने का दावा करते हुए लगाए हैं। वहीं, मृत्यु के बाद जांच करने वाले क्षेत्र के सफाई नायक व निरीक्षक और मुख्य सफाई निरीक्षक आवेश कुमार को भी नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

मृतक की पत्नी होने का दावा करने वालीं स्वर्ग आश्रम रोड के मोहल्ला निवासी महिला, मृतक की बहन, सभासद अमित शर्मा मोनू बजरंग और अपने आधार कार्ड देकर घर ही मौत होने का दावा करने वाले चार स्थानीय लोगों को भी नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
विज्ञापन




यह है पूरा मामला

चंद्रकला वर्मा ने बताया था कि उनका विवाह मूलरूप से बुलंदशहर जिले के स्याना निवासी अरुण कुमार वर्मा से करीब 20 वर्ष पहले हुआ था। अरुण कुमार वर्मा जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के पद पर तैनात थे। एक जून 2024 को ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से अरुण कुमार की मृत्यु हो गई। वहीं पर ही उनका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद 19 जून 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग ने मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी किया था। मौत के बाद चंद्रकला वर्मा ने मृतक आश्रित में नौकरी व परिवार के पालन-पोषण के लिए सरकारी धनराशि की मांग की। इस पर सामने आया कि हापुड़ नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ले की निवासी महिला ने स्वयं को मृतक की पत्नी बताते हुए हापुड़ नगर पालिका से मृतक का मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी कराया हुआ है। यह प्रमाण-पत्र 19 जुलाई 2024 को जारी हुआ है।



कोट -

मामले में प्रकाशित खबर का संज्ञान लिया गया है। इसके बाद सभी पक्षों को नोटिस भेजे गए हैं। संबंधित फाइल के सभी दस्तावेजों की भी जांच कराई जा रही है। - संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें