फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार सवार बदमाशों ने युवक से नकदी व मोबाइल फोन लूटा

Fri, 29 Aug 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के बिस्मिल्लाह ढाबा के पास कार सवार बदमाशों ने युवक से सात हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन व बैग लूट लिया। इसके बाद युवक को सड़क किनारे फेंककर बदमाश फरार हो गए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला बिजनौर के गांव रायपुर मलूक निवासी सचिन कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मिसलगढ़ी जिला गाजियाबाद में बढ़ई का कार्य करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर जाने के लिए डासना बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां एक कार का चालक मुरादाबाद के लिए सवारियों को आवाज लगा रहा था। कार की पिछली सीट पर एक व्यक्ति भी बैठा हुआ था। वह गजरौला जाने की बात पूछकर कार में चालक के बराबर वाली सीट पर बैठ गया। इसके बाद दो युवक भी पिछली वाली सीट पर आकर बैठ गए।
इसके बाद पिलखुवा टोल प्लाजा पर दोनों युवक कार से उतर गए। बुलंदशहर जाने वाले फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचने पर दोनों बदमाशों ने चलती कार में ही उनसे सात हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व बैग लूट लिया। इसके बाद बिस्मिल्लाह ढाबे के पास उसे कार से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। वह किसी तरह थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


31 जुलाई की रात हुई कार लूट का नहीं हुआ खुलासा
दिल्ली के शाहदरा निवासी अभिषेक 31 जुलाई की रात कार को बुकिंग पर लेकर देहरादून गए थे। लौटते समय मेरठ पहुंचने पर एप के माध्यम से दो युवकों ने उनकी कार को एक माह के लिए किराए पर लेने के लिए कहा था। गांव उपैड़ा के पास पहुंचने पर बदमाशों ने टेस्ट ड्राइव का उसे झांसा दिया और धक्का देकर जंगल में फेंक दिया। इसके बाद बदमाश कार लेकर फरार हो गए। उसने किसी तरह डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। अभी तक भी पुलिस कार लूट की घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें