फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खुलते ही कैश खत्म का नोटिस लगाया, हंगामा

Thu, 24 Nov 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कैश खत्म का नोटिस लगाया, हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों में कैश किल्लत की समस्या पर अब ग्राहकों का गुस्सा फूटने लगा है। बृहस्पतिवार को बैंक खुलते ही कैश खत्म का नोटिस देख ग्राहक भड़क उठे। उन्होंने रेलवे रोड स्थित इंडियन बैंक और यूको बैंक पर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


ग्राहकों ने बैंक अफसरों पर शाम के समय अपने परिचितों को मोटी रकम एक्सचेंज करने व देने का आरोप लगाया है। वहीं, एलडीएम एपी चतुर्वेदी का कहना है कि बैंकों से ग्राहकों को कैश दिया जाता है।

चोरी छिपे किसी को भुगतान नहीं किया जाता। जल्द ही कैश किल्लत की समस्या खत्म हो जाएगी। वहीं, गढ़ के तहसील रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर घंटों लाइन में लगने के बाद भी कैश नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


लोगों ने बैंक कर्मियों पर धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। वहीं, शाखा प्रबंधक वीके मित्तल ने धांधली के आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है,

उनका कहना है कि कैश समाप्त होने पर लोग बिना वजह आरोप लगाते हैं। इस दौरान महीपाल, जयसिंह, ताराचंद, राशिद, अब्दुल, माजिद खां, बाला मौजूद रहे।

सुबह से ही कैश लेने के लाइन में खड़े लोगों ने बृहस्पतिवार को एचडीएफसी बैंक में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान लोगों ने बैंक के गेट पर लगा शीशा भी तोड़ दिया। शीशा टूटने पर बैंक के अधिकारी बाहर आए और लोगों को आराम से कैश लेने के लिए समझाया।

मौके पर तैनात पुलिस ने व्यवस्था बनाकर लोगों को कैश दिलवाया। शाखा प्रबंधक अमित जटरान का कहना है कि बैंक का गेट खुलते ही भीड़ ने धक्का मुक्की की, जिससे बैंक के गेट का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें