सिंभावली शुगर मिल के पीछे चला रहे फर्जी क्लीनिक से परेशान लोगों ने बुधवार को सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई कराने की मांग की। सिंभावली मिल के पीछे वाली बस्ती में एक व्यक्ति ने क्लीनिक खोला हुआ है,
जिसमें बिना जांच कराए ही सभी बीमारियों की दवा देता है। केशव शर्मा, अर्जुन बालियान, जितेंद्र सिंह, अंकुश, संजय, राजेंद्र, संगीता, पवन, संजीव ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें उल्लेख किया है कि दवाखाना चलाने वाले व्यक्ति
को मेडिकल साइंस की वर्णमाला का कोई भी ज्ञान नहीं है। वह मरीजों को गलत दवाई देकर उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। उधर, सीएमओ डॉ.एके सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।